भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति द्वारा नियुक्ति के तहत वाराणसी में अपनी अलग छाप छोड़ चुकीं दो जांबाज अधिकारी अब आईपीएस बन गए हैं।
श्रीमती ममता रानी चौधरी – पूर्व में वाराणसी में एडीसीपी (महिला अपराध) के पद पर रहते हुए महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ममता रानी चौधरी वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं। अब उन्हें आईपीएस के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।
श्री विनय कुमार सिंह – वाराणसी में एडीसीपी वरूणा जोन और चंदौली में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में सख्त लेकिन संवेदनशील policing का परिचय देने वाले विनय कुमार सिंह फिलहाल बिजनौर जनपद में तैनात हैं। उनकी सेवा व नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें भी आईपीएस के रूप में चयनित किया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग ने 13 अगस्त 2025 को वर्ष 2024 की चयन सूची को अनुमोदित किया, जिसमें उत्तर प्रदेश कैडर के 22 पुलिस अधिकारियों को आईपीएस में पदोन्नति दी गई।
यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा की पेशेवर क्षमता और जनता के प्रति निष्ठा का भी प्रमाण है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ