वाराणसी, 13 अगस्त 2025। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जिले की 30 विभागों की 87 योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। समीक्षा में 55 योजनाओं को A श्रेणी प्राप्त हुई, जबकि कम रैंक वाले विभागों को रैंकिंग सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने हर घर नल योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीपीआरओ को शोकॉज नोटिस जारी करने और खराब रैंक वाले सचिवों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में 15वें वित्त आयोग ग्राम पंचायत, जल जीवन मिशन, सामूहिक विवाह योजना, मध्याह्न भोजन, पर्यटन राज्य योजना, छात्रवृत्ति, सड़क निर्माण, फैमिली आईडी, आईसीडीएस जैसी योजनाओं की रैंक सुधारने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा लाभपरक योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, शादी अनुदान, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने पर भी बल दिया।
बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, सीएमओ संदीप चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ