टीएफसी वाराणसी में बढ़ेगी रौनक – मंडलायुक्त ने संचालन सुधार और भीड़ बढ़ाने के दिए निर्देश

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (TFC) वाराणसी के सफल संचालन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि वहां संचालित दुकानों और म्यूजियम को अधिक लाभ मिल सके।

बैठक में होटल कारोबारियों, आईएमए पदाधिकारियों, रियल एस्टेट, सीआईआई समेत विभिन्न एसोसिएशन से संवाद स्थापित करने और टीएफसी के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। डीआईओएस को विद्यालयों के बच्चों के भ्रमण की व्यवस्था करने और रोडवेज बसों की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, क्विज प्रतियोगिताओं और अन्य प्रमोशनल गतिविधियों के आयोजन, होटलों के रिसेप्शन पर प्रचार सामग्री रखने और काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में डेस्क संचालन के सुझाव भी दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर आयुक्त उद्योग उमेश सिंह समेत विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Share the News