सर्प दंश से अधेड़ महिला की मौत

पिंडरा
फूलपुर कस्बा स्थित राजभर बस्ती में कुमारी देवी 55 वर्ष की सर्प दंश से सोमवार की रात मौत हो गयी।
बताया जाता है कि भग्गू राजभर की पत्नी सोमवार को सायंकाल दरवाजे पर चारपाई डालकर बैठी थी और पैर नीचे कर हिला रही थी तभी फर्श से जा रहे सर्प के फन से उसका पैर स्पर्श हो गया। जिसपर सर्प डस लिया। आनन फानन में परिजन महिला को लेकर झाड़फूंक के चक्कर मे इधर -उधर दौड़ते रहे तभी देर रात उसकी मौत हो गई । परिजनों की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

About The Author

Share the News