निर्वाचित पदाधिकारीगण सहकारी आंदोलन का भविष्य— सुमन अजय राय

नवगठित बी पैक्स अमउत व अहरक का चुनाव सम्पन्न

पिंडरा

पिंडरा विकास खण्ड के मंगारी समिति कार्यालय पर गुरुवार को नवगठित बीपैक्स अमउत व अहरक का निर्वाचन गहमागहमी के साथ संपन्न हुआ। सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ ।जिसमें बी पैक्स अमउत के अध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र निवासी जगदीशपुर निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष भरत लाल पटेल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
अन्य समितियों में भी सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए। बी पैक्स अहरक में अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष रीता शुक्ल भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। निर्वाचन का सम्पूर्ण कार्यक्रम सहकारी सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह व निर्वाचन अधिकारी अमउत किशलय शुक्ला व अहरक चुनाव अधिकारी हरिहर सिंह रहे।
चेयरमैन जिला सहकारी बैंक के सुमन अजयराय ने निर्वाचित पदाधिकारीगण को बधाई देते हुए आशा जताई कि नवगठित बीपैक्स के संचालक मंडल द्वारा सहकारिता और कृषक हित मे प्रभावी कदम उठाए जाएँगे।
इस दौरान राकेश कुमार मिश्र, करूणा प्रसाद मिश्र, विभूति नारायण सिंह, पारस पटेल, सौरभ सिंह विशाल सिंह समेत अनेक सहकारी नेता व गणमान्य लोग रहे।

About The Author

Share the News