पिंडरा के दो युवा उद्यमी का जापान के टोक्यो शहर में मिला सम्मान

पिंडरा। इंटरनेशनल अचीवर अवार्ड से सम्मानित पिंडरा ब्लाक के रतनपुर ग्राम निवासी रजनीकांत मिश्रा और रवि प्रकाश पांडेय की साझी उड़ान ने
जापान से पुरस्कार लेकर लौटे रंजनीकांत मिश्रा के प्रतिनिधि व भाई श्रीकांत मिश्रा व रवि पाण्डेय के पुत्र नवीन पाण्डेय के परिस्थिति में रवि पाण्डेय व रजनीकांत मिश्रा से शाम 7:00 बजे एक मुलाकात में पूछने पर उन्होंने बताया कि यह अवार्ड मेरे उस मित्र के नाम है।
“दो जिस्म, एक जान अमरावती की आत्मा में बसती है।जो मेरे मित्र रवि प्रकाश पाण्डेय हैं।कभी-कभी जीवन ऐसे रिश्ते गढ़ देता है, जो परिभाषाओं से परे होते हैं। अमरावती ग्रुप के निदेशक रजनीकांत मिश्रा को रियल स्टेट क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जापान के टोक्यो में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।
रजनीकांत मिश्रा न केवल एक सफल उद्योगपति हैं, बल्कि दूरदृष्टि, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता के प्रतीक भी हैं। उनके नेतृत्व में अमरावती ग्रुप ने रियल एस्टेट क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं।
उनकी यह उपलब्धि न केवल अमरावती ग्रुप के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। पिंडरा क्षेत्र सभी लोग उनके इस उपलब्धि के लिए गर्व महसूस कर रहे है। और पिंडरा की जनता उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
यह अवार्ड लेने के लिए रजनीकांत ने अपने भाई
श्रीकांत और रवि पांडेय ने अपने पुत्र नवीन पांडेय को जापान के टोक्यो शहर में भेजे थे। उनकी इस उपलब्धि से पिंडरा ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, डॉ जेपी दुबे, मनीष पाठक, अजय उदल, पत्रकार के एम गुप्ता, संजय गुप्ता सहित तमाम लोगों ने उन्हें सम्मानित की कड़ी में सम्मान दिया।

About The Author

Share the News