अनैतिक देह व्यापार में लिप्त दोनो भाइयों को भेजा गया जेल

पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर (सगुनहा) में एक रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार व हुक्का बार में छापेमारी में गिरफ्तार संचालक व मैनेजर को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।
बताते चलें कि बुधवार की देर शाम बाबतपुर किराए के मकान में चल रहे अंशिका रेस्टोरेंट में एसओजी 2 की टीम ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 6 युवक व 4 युवतियों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ धर दबोचा था। जिसमे सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया लेकिन संचालक सर्वेश सिंह व मैनेजर अर्जुन सिंह निवासी खटौरा बड़ागाँव को गिरफ्तार कर लिया था। दोनो सगे भाई को जिन्हें गुरुवार को छापेमारी के दौरान मिले सामग्री के साथ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/4/5/6/7 के तहत दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस गिरफ्तारी के साथ उक्त रेस्टोरेंट को सील करने के साथ अवैध कार्यो से एकत्र धन को भी जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बैंक खाता सीज करने के साथ उसके कमाई से बनी संपत्ति को भी जब्त की जाएगी।

About The Author

Share the News