बड़ागांव। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय समाज के खिलाफ अत्याचार और अपशब्दों को लेकर राज ठाकरे के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को महाराणा प्रताप विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनोज सिंह के नेतृत्व में वकीलों की एक टीम ने बुधवार को लिखित शिकायत सौंपी।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे बार-बार उत्तर भारतीयों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर समाज में नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं जिससे उनकी भावनाएं आहत होने के साथ देश की एकता और अखंडता पर भी आंच आ रही है। टीम ने प्रशासन से मांग की है कि राज ठाकरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये ताकि भविष्य में इस प्रकार की बयानबाज़ी और अत्याचार को रोका जा सक इस दौरान दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ