दुकान खाली कराने के नाम पर हुई मारपीट

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई निवासी संजय सिंह का कटरा (दुकान) पिण्डरा बाजार मे बस स्टाप के पास है ।जिसमें से एक कटरा विशाल व गोलू व मन्नी पुत्रगण मायाशंकर
को किराए पर दिया है उक्त दुकान को खाली करने हेतु व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक समझौता हुआ था कि विपक्षीगण 31 जुलाई 2025 तक कटरा खाली करके 1 अगस्त 2025 तक चाबी वापस दे देगा परन्तु विशाल जायसवाल द्वारा समझौता के अनुसार कार्य न करने पर आज 05/08/2025 तक दुकान खाली न करने पर विशाल जायसवाल से
दुकान खाली कर चाबी वापस मांगा तो विशाल आग बबूला हो गए और भ‌द्दी भद्दी गालियां देने लगे और जब मकान मालिक के पुत्र जिगर सिंह ने इनका विरोध किया तब विशाल व उसके भाई मार-पीट करने लगे और जिगर सिंह को बुरी तरह मारे-पीटे जिसमें जिगर सिंह को चोटे आई तथा लगभग 20 ग्राम की सोने की चेन छिन लिये ।संजय सिंह के तहरीर पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फूलपुर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरे पक्ष विशाल का कहना है कि दुकान खाली करने के लिए हम तैयार हैं हमने कहा जो हिसाब है बैठकर कर लीजिए लेकिन हमें दुकान का शटर खोलने नहीं दिए इसी दौरान दोनों पक्ष में मारपीट हो गई मारपीट में विशाल जायसवाल को भी चोटें आई है ।लेकिन फूलपुर पुलिस विशाल जायसवाल का मुकदमा न लिखकर संजय सिंह का मुकदमा लिखकर विशाल को 151 की धारा में जेल भेज दिया।

About The Author

Share the News