बड़ागांव ।बड़ागांव थाने में तैनात चौकीदारों की सुविधा हेतु प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह द्वारा बुधवार को सभी चौकीदारों को छाता वितरित किया गया।
थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी चौकीदारों को छाता प्रदान करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि चौकीदार गांव में पुलिस और आम जनता के बीच एक मजबूत कड़ी हैं जिनके स्वास्थ्य और सुविधाएं पुलिस विभाग की प्राथमिकता में है।
अपने संबोधन में उन्होंने चौकीदारों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की और कहा कि थाना प्रशासन उनके हर संभव सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ