पिंडरा।
सिंधोरा बाजार स्थित प्राचीन शिवालय के जीर्णोद्धार और शिवलिंग के प्राणप्रतिष्ठा से पहले मंगलवार को धूमधाम से शिवलिंग का नगर भ्रमण और कलश यात्रा निकली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरु होकर लगभग 3 किलोमीटर भ्रमण कर फिर मंदिर में जाकर समाप्त हुई।
मौसम खराब होने की वजह से यात्रा तय समय से 2 घंटे देर से निकली गई। लेकिन उत्साह में कमी नही दिखी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई।
कलश यात्रा समापन के बाद मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ शुरु हुआ जो कल शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा व शाम को विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में मंदिर समित के सदस्य सुनील, विनोद, पंकज, अखिलेश, चिंटू, गिरीश, नितिन, धनंजय प्रेमकुमार इत्यादि व अन्यभक्त सुरेश, प्रमोद, ललित, सत्यनारायण, मिथिलेश समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ