अब तक दो गिरफ्तार, दो फरार
पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव स्थित अमूल डेयरी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चंदन पटेल को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चलें कि जंसा थाना क्षेत्र के खिल्लुपुर निवासी राहुल वर्मा ने अपनी बहन व अन्य 17 लोगों को अमूल डेयरी में नियुक्ति का फर्जी पत्र (ज्वाइनिंग लेटर) देकर 5 लाख 90 हजार रुपये लेकर फर्जीगिरी का काम गिरोह बनाकर करने का आरोप लगाया था। जिसमे पीड़ित के भाई की तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने धारा 318(2) 338, 336(3), 3(5), 340(2) बीएनएस के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमें अभियुक्त अखिलेश कुमार 13 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल जा चुका है। उसी क्रम में फरार चल रहे अभियुक्त चन्दन पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम साधोगंज (खरावन) थाना बडागांव को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।
इस बाबत इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त चन्दन पटेल नें पूछताछ में बताया कि वह अखिलेश कुमार से वर्ष 2023 मे सम्पर्क में आया जब वह नेचर फ्रेश कम्पनी में काम करता था। अखिलेश कुमार ने अपने मित्र अभिषेक (तथाकथित पार्टी का नेता, निवासी बरजी, थाना फूलपुर) के साथ मिलकर लोगों को अमूल डेरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार करता था। वह जॉइनिंग लेटर पर अमूल डेरी की फर्जी मोहर लगाता और प्रत्येक उम्मीदवार से मोटी रकम वसूल करता था। मुझे इन लोगों द्वारा बताया गया कि तुम ठेकेदार हो तुम्हारा काम लड़कों को जोड़ना है। अमूल डेयरी में वह ठेकेदारी की नौकरी के नाम पर 10 से 15 लोगों का पैसा दिलवाया था। उन लोगों को न नौकरी मिली और न ही पैसा ।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अब तक चार लोगों से दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो फरार चल रहे हैं।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ