काशी में सजेगा खाटू श्याम का दरबार

पूरी रात होगा कीर्तन, देशभर के भजन गायक करेंगे गुणगान

पिंडरा। सांवरिया सेवा समिति द्वारा पहली बार बाबा श्याम का भव्य दरबार काशी की पावन धरा बाबतपुर स्थित धरोहर होटल के सभागार में 7 अगस्त को संध्या 4:15 बजे से प्रारंभ होगा और मंगला आरती सुबह 4:30 बजे तक चलेगा। देशभर से प्रसिद्ध भजन गायक इस आयोजन में बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। कोलकाता से सौरव शर्मा, रवि बेरीवाल व लव अग्रवाल, समस्तीपुर बिहार से रेशमी शर्मा, दिल्ली से शीतल पांडे, सोनभद्र से संजीव शर्मा व कृष्ण शर्मा तथा काशी के विभिन्न श्याम मंडल कीर्तन में भाग लेंगे। इस अवसर पर खाटू धाम (राजस्थान) से श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा और सालासर धाम के मुख्य पुजारी अजय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भक्तों के
लिए सायं 4:15 बजे से महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अनिल वर्मा (अध्यक्ष), अजय शंकर गुप्ता (महामंत्री), राजेश यादव (उपाध्यक्ष), महेश जायसवाल (कोषाध्यक्ष), नितेश सिंह, यशर्थ परिवेश सिंह, पुनीत जैन मैं एक प्रेस वार्ता में सामूहिक रूप से दी ।

About The Author

Share the News