पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के राजपुर में कल सोमवार की रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। वही घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। और गांव में पुलिस तैनात है। दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस को दिए तहरीर में राजपुर निवासी सुनील पांडेय ने आरोप लगाया कि घर के बाहर बाइक से ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा था जब हम शांत कराने पहुचे तो मेरे ऊपर ही दबंग लोग टूट पड़े और मेरे घर मे घुसकर मारपीट करने के साथ पत्नी के साथ अभ्रदता व भाई को मारे पीटे और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या पर जमानत पर रह रहे विकास राय, के अलावा गांव के ही राहुल राय, शुभम राय, रोहित राय, लवकुश राजभर , जोधा राजभर व गोलू राजभर के खिलाफ 191 (2), 191 (3) , 115 (2), 352, 351 (2), 333, 74, 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
वही दूसरे पक्ष से चिंतावनपुर निवासी गिरिजेश कुमार राय की तहरीर पर राजपुर सुनील पांडेय,अनिल पांडेय, प्रिंस व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 191 (2), 115 (2) , 352, 110 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
इस बाबत थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। किसी निर्दोष को फंसने नही दिया जाएगा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा