पिंडरा।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई जानकारी के अनुसार पप्पू चौहान पुत्र मखन्चू चौहान बिंदे जलालपुर जौनपुर का निवासी है। 12 जुलाई की रात लगभग 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर को पप्पू चौहान को फूलपुर थाना क्षेत्र के गोड़िया पुल पर लाकर बिन्दे जलालपुर निवासी भरत चौहान, किशन चौहान,कमलेश चौहान पुत्र गण दीनानाथ चौहान लालमन चौहान पुत्र भैयालाल चौहान भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडा लात घूसा से पटक पटक कर मारे जिससे पप्पू चौहान को आंख के बगल में और कंधे पर चोटें आई है। पप्पू चौहान के तहरीर पर फूलपुर पुलिस उपरोक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा