ट्रांसफार्मर लगाने के कुछ देर बाद पुनः जल गया

पिंडरा।मंगारी बाजार रेलवे स्टेशन के पश्चिम दल्लीपुर मोड के पास 100केवी का ट्रांसफार्मर लगा है इस ट्रांसफार्मर से तीन गांव दल्लीपुर, करमी ,बैकुंठपुर व स्टेशन के सामने मंगारी बाजार का कुछ हिस्सा इसी ट्रांसफार्मर से विद्युत की आपूर्ति होती है।

विगत सात जुलाई से जल गया क्षेत्रीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचित करने के बावजूद भी बिजली विभाग उक्त ट्रांसफार्मर को बदल नहीं रहा है इसी को लेकर दस जुलाई को क्षेत्रीय लोगों ने व्यापार मंडल मंगारी बाजार के अध्यक्ष पप्पू सिंह को इसकी सूचना दी पप्पू सिंह ने तत्काल बिजली विभाग के जेई को सूचना दी सूचना मिलते ही तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जले हुए ट्रांसफार्मर को ले जाकर 11 जुलाई की दोपहर को नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की
ट्रांसफार्मर के चालू हो जाने के कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर पुनः जल गया जबकि ट्रांसफार्मर पर अभी लोड दिया ही नहीं गया था उसे केवल हिट किया जा रहा था।

About The Author

Share the News