पिंडरा।
ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मठ, मंदिरों और आश्रमों में भव्य पूजा पाठ और भंडारा का आयोजन किया गया। थाना गांव स्थित स्वामी हरहरानंद महाराज समाधि आश्रम पर सुबह से समाधि स्थल पर मत्था टेकने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान विभिन्न जनपदों के भक्तगण आश्रम पहुचे और आशीर्वाद लिया। वही करखियांव स्थित राधा स्वामी आश्रम, जमापुर स्थित मौनी बाबा आश्रम, पिंडरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम, नागेपुर स्थित शिवमन्दिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ रही और पूजा पाठ के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष आश्रम स्थल पर आशीर्वाद लेते नजर आए। भक्तों की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक लगा रहा।
थाना गांव स्थित आश्रम पर सिंधोरा मण्डल के भाजपा के पदाधिकारियों ने आश्रम के महंत का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला मंत्री फौजदार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष बसंत उपाध्याय, महामंत्री सन्तोष यादव, सुरेश पांडेय, आशीष पांडेय , राम अवतार चौहान अजय सिंह रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा