एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्कूलों में हुए पौधरोपण

पिंडरा।
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बुधवार को पिंडरा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण के साथ उसकी जिओ टैंगिंग की गई।
पिंडरा ब्लॉक में पौधरोपण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय घोघली के प्रांगण में पौधरोपण के साथ किया। पौधरोपण अभियान चार दिनों तक चलेगा। जिसमे 3 हजार से अधिक पौधे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्कूल परिसर में लगेंगे। प्रत्येक पौधे के संरक्षण के लिए अध्यापक के साथ छात्रों के नाम नामित किये गए। बीईओ ने बताया कि ब्लॉक में स्थापित समस्त स्कूलों में अभियान चलाकर शासन के निर्देशानुसार पौधरोपण किया गया और पौधरोपण को सुनिश्चित करने व उसके संरक्षण के लिए जिओ टैंगिंग भी कराई गई है। इसके अलावा क्षेत्र के बसंतपुर, सिंधोरा, हिवरनपुर, रसूलपुर, बाबतपुर, समोगरा, रमईपट्टी,दशरथपुर,हिरामनपुर,थानारामपुर, सराय देवराई, पिंडरा, बरवा, खालिसपुर, नहिया, चितईपुर, जाठी, असिला, धर्मनपुर, तिवारीपुर ,नवलपुर, औराव समेत दर्जनों विद्यालय पर एक साथ पौधरोपण किया गया।

About The Author

Share the News