मनबढ़ो ने दलित के घर में घुसकर की मारपीट

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के कूड़ी गांव में रविवार को रात 8 बजे काफी संख्या में मनबढ़ दबंगों ने इसी गांव के दलित बस्ती में एक महिला के घर में घुसकर जाति सूचक गालियों का प्रयोग करते हुए महिला और उसके दो बेटों को मारपीट कर घायल कर दिये। सूचना पर पहुंची पीआरडी 112 एवं स्थानीय पुलिस आधा दर्जन हमलावरों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है वहीं पीड़िता ने एक दर्जन से ज्यादा नामजद सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव निवासिनी गीता देवी पत्नी राम शिरोमन के द्वारा पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के दिन गांव के बच्चों में आपसी विवाद हो गया था जिसके बाद मेरे ही गांव के अफजल अंसारी और उसके साथ दो दर्जन से ज्यादा लोग लाठी डंडा लेकर मेरे घर में घुसकर मुझे तथा मेरे लड़के किशन कुमार और नितेश कुमार को मारने पीटने लगे इसी बीच हमलोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे उसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी गीता देवी के तहरीर पर एक अज्ञात सहित 14 लोगों के खिलाफ एससी एसटी धारा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज़ की वही सभी घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।

About The Author

Share the News