पिंडरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा व बसनी पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के मद्देनजर बड़ागांव के प्रभारी चिकित्सा
अधिकारी डाo शेर मोहम्मद,
ने कहा कि जागरुकता ही संचारी रोगों के खतरे से बचाव का बेहतर उपाय है। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान महज एक अभियान नहीं बल्कि ऐसा अनुष्ठान है जो प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए किया जा रहा है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिंडरा के डॉक्टर वरुण कुमार ने बताया कि
साफ-सफाई के प्रति हमारी थोड़ी सी जागरुकता सिर्फ हमें ही नहीं परिवार व समाज को गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।
हम अपने आसपास स्वच्छता रखें तथा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस मौके पर डॉक्टर हेमंत सिंह, अनिल देव पांडे, गुलशन कुमार, शमीम खान ,यूनिस डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर सहित अभिषेक राय ,संजय मिश्रा, व जितेंद्र यादव, वीवी यादव भी मौजूद रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा