पिंडरा।
ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गाँव से लेकर बाजार तक लोगों ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। तहसील से लगायत ब्लॉक मंगारी तक योग की धूम रही।
वही ताड़ी स्थित राम प्रताप शाखा फत्तेपुर में एवं धर्म नाथ कामता प्रसाद इण्टर कालेज भवानीपुर परिसर में ग्रामीणों को योग प्रशिक्षक आनन्द प्रकाश सिंह ने योग व आसन कराया।
बनारस पब्लिक स्कूल बरजी के प्रांगण में स्थित पतंजलि योग भवन में साप्ताहिक योग शिविर का समापन किया गया। पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षक सतीश अनुपम के द्वारा स्कूल के बच्चों, शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों एवं आस-पास के लोगों को भी योग एवं प्राणायाम के फायदे बताएं गए। छह दिन चलने वाले इस शिविर में योग के विभिन्न आसनों से होने वाले फायदों को बताया गया। फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश व जूही चौरसिया तथा करखियाव स्थित अमूल प्लांट में योग प्रशिक्षक व स्टेट अवार्डी शिक्षक कमलेश पांडेय ने अमूल प्लांट के अधिकारियों व कर्मचारियों को योग कराया और प्रश्नों का उत्तर दिया। इसके अलावा खालिसपुर स्थित प्रेमबहादुर सिंह इंटर कालेज व संत नारायण बाबा इंटर कालेज में योग का कार्यक्रम हुआ।
इसके अलावा क्षेत्र के डिग्री कॉलेज, इंटर कालेज व परिषदीय विद्यालयों में योग दिवस पर योग के महत्व के साथ ग्रामीणों, अभिभावकों छात्र छात्राओं के बीच योग कराया गया।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर