पारिवारिक विवाद का समाधान कर सुलह कराया
बड़ागांव। थाना क्षेत्र के बसनी निवासी सपना पत्नी अमित एवं ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के संबंध में एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना बड़ागाँव पर दिया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला उ0नि0 खुशबू सिंह एवं महिलाआरक्षी आरती द्वारा दोनों पक्षों को थाना बुलाकर शांतिपूर्वक काउंसलिंग की गई।
लगातार संवाद एवं समझा के बाद दोनों पक्ष एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। पारिवारिक सहमति एवं गवाहों की उपस्थिति में एक लिखित सुलहनामा तैयार कराया गया, जिसमें भविष्य में आवेदिका को कोई मानसिक अथवा शारीरिक कष्ट न पहुंचाने का आश्वासन दोनों पक्षों ने दिया। इसके पश्चात आवेदिका सपना को ससम्मान उनके ससुराल पक्ष के साथ थाना परिसर से विदा किया गया।
थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य न केवल मानवीय संवेदनाओं का सम्मान करता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द व पारिवारिक एकता को भी सशक्त बनाता है।।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा