बड़ागांव। थानाक्षेत्र के कोईराजपुर गांव में ननिहाल में रह रही एक युवती को उसके मामा द्वारा मारने पीटने और घर से भगाने के मामले में बड़ागांव पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना अंतर्गत विजुरही गांव निवासिनी प्रीती द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार वह बड़ागांव के कोईराजपुर गांव में बचपन से ही रहकर अपने नाना लालजी कुमार की सेवा टहल करती है बीते 10 जून को मेरे मामा जालंधर कुमार और उनके पुत्र प्रिंस कुमार मुझे गाली गलौज देते हुए मारपीट कर घर से भगाने लगे एवं जान से मारने की धमकी देने लगे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा