बाबतपुर के बाद पिंडरा विस क्षेत्र में होगा दूसरा आरओबी
पिंडरा।
पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि खालिसपुर में 52 करोड़ रुपए की लागत से शीघ्र ही आरओबी बनकर तैयार होगा। इससे चार जनपदों के हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। टेंडर होते ही काम शुरू होंगे।
उक्त जानकारी शुक्रवार को फूलपुर बाजार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहाकि क्षेत्रीय लोगों द्वारा लंबे समय से खालिसपुर रेलवे फाटक पर आरओबी की मांग की जा रही थी। जिसकी मांग गत दिनों पिंडरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान आये प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखी थी।जिसकी अब वित्तीय स्वीकृति के साथ नोटिफिकेशन भी जारी हो गया। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि इस रेल ओवर ब्रिज के बनने से जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर व बलिया के लोगोंको को सीधे फायदा मिलेगा। हर आधे घण्टे पर रेलवे फाटक बंद होने से जाम लगने के साथ समय की बर्बादी होती थी। अब आवागमन करने में उक्त आरओबी के बनने के बाद सहूलियत मिलेगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, ग्राम प्रधान शशि कपूर कन्नौजिया, रमेश विश्वकर्मा, जितेंद पांडेय, शिव सिंह, विजय सिंह रहे।
मुख्य पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग व अन्य कार्य उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा किया जाएगा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा