बड़ागांव।रामपुर निवासी डब्बल पुत्र स्वर्गीय दुखती ने बुधवार को लिखित सूचना देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार को मैं और मेरा भाई सहेजाद अली, घर के बाहर बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी अचानक तीन गाड़ियों से मुबारक अली,वारिस,टमाटर दुबे, नीलेश पटेल,अभिषेक पटेल आये।रानी रंजिश के चलते हम दोनों पर अचानक ब्लेड, लाठी, डंडा एवं अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिए, जिससे मुझे एवं मेरे भाई को गंभीर चोटें आई हैं। जब आसपास के लोग शोर सुनकर एकत्रित होने लगे, तो सभी आरोपीगण गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बोले कि अगर पुलिस को सूचना दी या गवाही दी, तो जान से मार देंगे। बड़ागांव पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा