बड़ागांव। थानाक्षेत्र के हरहुआं बाजार में अंडा रोल लेने के विवाद में एक युवक तथा कुछ दबंगों के बीच वाद विवाद हो गया जिसमें दबंगों ने युवक को लाठी और ईट से पीटकर युवक को घायल कर दिया उपचार के बाद घायल युवक ने चार नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के धनेसरी गांव निवासी युवक सुरेश कुमार पटेल 6 जून को रात 8:30 बजे हरहुआं बाजार स्थित पिलर नंबर 18 के पास एक अंडे के दुकानदार से अंडा रोल मांग रहा था जहां पहले से खड़े अनौरा गांव निवासी अमन चौहान,रवि, राहुल एवं विकास सहित कुछ अज्ञात लोग अंडा रोल मांगने वाले युवक से गाली गलौज करते हुए मारने लगे और मेरा मोबाइल पटक कर तोड़ दिये ।घायल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जब बीच-बचाव करने आये तो हमलावर मौके से भाग निकले।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा