पिंडरा।
क्षेत्र के गजोखर गांव में भीषण तपिश भरी गर्मी में 63 केबीए का ट्रांसफार्मर जलने के कुछ घण्टे में बदलने पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व विद्युत विभाग के इस पहल पर राहत महसूस की।
ग्रामीण राजू सिंह व विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 2 बजे गांव का 63 केबीए ट्रांसफार्मर जल गया और सुबह 7 बजे विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की गई और ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉ अवधेश सिंह से तपिश भरी गर्मी से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई। जिसपर विधायक ने अधिशासी अभियंता और एसडीओ को निर्देशित किया। जिसपर विद्युत विभाग ने शिकायत के 8घण्टे के अंदर अपराह्न में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। जेई शिव बचन यादव ने स्वयं खड़े होकर ट्रांसफार्मर को चालू कराया। जिसपर ग्रामीणों ने राहत महसूस की और विभाग के प्रति खुशी का इजहार किया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा