पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहा में डीजे पर मनपसंद गाना न बजाने पर मनबढ़ों ने डीजे संचालक को पीट दिया। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस को दिए तहरीर में बसनी बड़ागाँव निवासी धीरज सेठ ने आरोप लगाया कि 6 जून को रात्रि 2 बजे सगुनहा में वंशीलाल के लड़की की शादी में डीजे बजाने के दौरान बसनी निवासी रहमान व उनके साथियों ने मनपसंद भोजपुरी गीत न बजाने पर लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आने पर पुलिस ने उपचार कराया। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर रहमान व उसके अज्ञात लोगों के खिलाफ 115 (2),352 व 351 (3) के मुकदमा दर्ज किया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा