वाराणसी।बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिसईपुर निवासी विनोद पांडेय के पुत्री दीक्षा की शादी फूलपुर थाना क्षेत्र के नथईपुर फूलपुर निवासी घनश्याम दुबे के पुत्र रोहित दुबे के साथ
14.05.2019 को हिन्दू एवं पारिवारिक रीति रिवाज के अनुसार हुई
शादी में मायके वालों ने उपहार स्वरूप बतौर
पाँच लाख रूपया नकद व समान में चाँदी व सोने के गहने घरेलू सामान व साड़ियों को लेकर करीब दस लाख रुपया शादी में खर्च हुआ था। शादी के बाद 18.05.2019 को गौने की प्रथानुसार दीक्षा दुबे विदा होकर
अपने ससुराल गयी और वहाँ पर अपना कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करने लगी। परिवार के अन्य लोग तथा सगे सम्बन्धी सास कुसुम देवी, ससुर-धनश्याम दूबे, देवर-गोविन्द दूबे व ननद डिम्पल देवी शादी में मिले सामान व नकद रुपए से सन्तुष्ट नहीं थे।और दहेज में दस लाख रुपये की माँग करने लगे।
तो दीक्षा दुबे ने कहा कि मेरे पिताजी इतनी रकम देने में सक्षम नहीं है वह पहले से ही कर्ज में डूबे हुए हैं।
इसी दौरान दीक्षा दुबे ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसकी इस समय उम्र लगभग साढ़े चार वर्ष है दहेज को लेकर
29.04.2021की सुबह नौ बजे उपरोक्त लोग दहेज की माँग करते हुए दीक्षा दूबे को
गालियों देते हुए लात-मुक्के, घूसे व थप्पड़ से मारे-पीटे जिससे दीक्षा दूबे के कान का पर्दा फट गया। सूचना मिलने पर विनोद पांडे, अपने पुत्र अंकित पाण्डेय के साथ बेटी दीक्षा दुबे के ससुराल पहुंच कर बेटी को अपने घर ले आए दीक्षा दुबे के मायके जाते समय ही ससुराल के उपरोक्त लोगों ने कहा कि दहेज की मांग पूरी किये बगैर यहाँ आओगी तो तुम्हें जान से मार दिया जायेगा और तुम्हारे पति की दूसरी शादी कर दी जायेगी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश से उपरोक्त लोगों के खिलाफ धारा 498 A, 323, 504, 506,व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर बड़ागांव पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित