ट्रैक्टर रैली को मंत्री ने झंडी दिखाकर किया रवाना
पिंडरा।
कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहाकि किसानों के समृद्धि और विकास के साथ अच्छी उपज के लिए वह हर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है जो किसानों के हित मे हो। किसानों को हर क्षेत्र में सरकार सब्सिडी देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
उक्त बातें गुरुवार को पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर सेना के सम्मान में आयोजित किसान ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने किसानों को तकनीकी व सरकार से मिलने वाली सुबिधा का उपयोग करने के साथ मिट्टी के सेहत की जांच के साथ अच्छे किस्म के शोधित बीज के प्रयोग और समय पर बुआई और जुताई करने की अपील की। जिससे कम लागत में अधिक उपज हो। उन्होंने कहाकि पश्चमी उत्तर प्रदेश में प्रति हेक्टेयर 70 से 75 कुंतल धान की उपज होती और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मात्र 40 से 45 कुंतल। इस अंतर को समाप्त करने के लिए किसानों को वैज्ञानिक आधार पर खेती करने की जरूरत है। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर भी जोर दिया।
वहीं पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने कहाकि सेना के सम्मान में एकत्रित ट्रैक्टर रैली पिंडरा से एक संदेश प्रदेश व देश मे देने का काम यहाँ के किसान करेंगे। ट्रैक्टर रैली के पूर्व आयोजित सभा को एमएलसी व जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनन्दन सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, संयुक्त कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने सम्बोधित किया।
इस दौरान एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, किसान मोर्चा के हौसिला पांडेय, दीपक सिंह, सन्दीप सिंह, शुभम जायसवाल, गौरव सिंह , फौजदार शर्मा, अरविंद मिश्रा, अभिषेक राजपूत, बबलू मिश्रा, राजू सिंह, शैलेश मिश्रा, सुधीर सिंह, वंशनरायन पटेल, सुरेश पांडेय समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री द्वारा दो किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए गए।
वही ट्रैक्टर रैली पिंडरा से नकटी स्थित नकटेश्वरी धाम पहुचने पर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पूजा पाठ व हवन पूजन के साथ पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित