हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा; कंबल-पॉलिथीन डालकर छिपाई लाश~~~~~~
अमेठी में एक दलित युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह 5 बजे पड़ोसी के जानवर बांधने वाली जगह पर पड़ा मिला। युवक के दोनों हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में कपड़ा ठुंसा था। शव पर कंबल और पॉलिथीन डालकर उसे छिपाने की कोशिश की गई थी।
गांववालों ने बताया- सागर पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। सागर की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। उसकी मंगेतर मोहिनी ने बताया कि सागर ने एक संदिग्ध वीडियो भी बनाया था।
“घरवालों ने बताया कि सागर मंगलवार रात खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। सुबह छोटी बहन ने उसका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र की है।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित