पिंडरा।
विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गुरुवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
फूलपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में पौधरोपण किया और पदाधिकारियों ने उसके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान संरक्षक भानु सेठ, अध्यक्ष जितेंद जायसवाल सपालु, मंत्री राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा समेत अनेक पदाधिकारी रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर ग्रामसभा महगांव भाजपा नेता रतन सिंह के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया। पर्यावरण दिवस पर पौध रोपड़ भी किया। इस अवसर पर भाजपा के सिंधोरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहित गुप्ता, मंडल मंत्री शशि मौर्या, बूथ अध्यक्ष आशुतोष सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
कुआर में जिला सह मीडिया प्रभारी भाजयुमो शुभम जायसवाल के नेतृत्व में पौधरोपण मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया।
दबेथुवा स्थित देवमूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज में प्राचार्य विद्यासागर राय, दीपक कुमार सिंह, आलोक कुमार त्रिपाठी ने पौधरोपण किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ