इंडिया गठबंधन ने गोपनीय रूप से साझा किए ११ संभावित प्रत्याशी~~~~~
इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच उन प्रत्याशियों के नाम साझा किए गए हैं,जिन सीटों की पेशकश सपा की ओर से कांग्रेस के लिए की गई है। इसके अनुसार बलिया से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और भदोही से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा प्रत्याशी हो सकते हैं। इन उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार सपा की ओर से कांग्रेस के लिए बलिया,फतेहपुर सीकरी,रामपुर,महाराजगंज,बाराबंकी,सुल्तानपुर,कानपुर,मेरठ,सहारनपुर,भदोही और बहराइच सीटों की पेशकश की गई है।रायबरेली और अमेठी सीट पर दोनों दलों के बीच गठबंधन न होने पर भी सपा प्रत्याशी नहीं उतरती रही है। सपा ने कांग्रेस को सीट देने से पहले यह भी पूछा था कि जो सीट मांग रहे हैं उन पर लड़ने के लिए कांग्रेस के पास प्रत्याशी कौन है।इस आधार पर कांग्रेस ने सीट वार कुछ प्रत्याशियों के नाम इंडिया के साथ साझा किए हैं।
बलिया से अजय राय, भदोही से राजेश मिश्रा हो सकते है प्रत्याशी
Vivek Kumar
Mon, Feb 5, 2024
6 Views