वाराणसी। महात्मा की जयंती के अवसर पर शनिवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उड़ान ट्रस्ट, नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवा, उड़ान पाठशाला एवं DNT Youth Resource Centre के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा फुले के विचारों, उनके सामाजिक योगदान और शिक्षा के माध्यम से समानता स्थापित करने के उनके संघर्ष को याद किया। इस दौरान उड़ान पाठशाला के लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव लाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने के योगदान को भी याद किया और शिक्षा व सामाजिक न्याय की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उड़ान ट्रस्ट से सौरभ, मीना, करन, राहुल, करन मुसहर, ज्योति, नेहा, रिया, नंदनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नट समुदाय संघर्ष समिति बेलवा, पिंडरा के संयोजक प्रेम नट ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने इतिहास और महापुरुषों के संघर्षों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि , , फुले और की विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन “जय फूले, जय सावित्री, जय भीम, जय संविधान” के नारों के साथ किया गया।