ट्रेंडिंग | Up वाराणसी

स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर किया गया जागरूक : पिंडरा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैरा गोपालपुर में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी कक्षाध्यापकों

Vivek Kumar

Wed, Apr 8, 2026

125 Views
पिंडरा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैरा गोपालपुर में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी कक्षाध्यापकों

स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर किया गया जागरूक

पिंडरा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सैरा गोपालपुर में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी कक्षाध्यापकों द्वारा अभिभावकों के समक्ष बच्चों के रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए तथा बच्चों की शैक्षिक प्रगति और उनके भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 5 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर श्रद्धा पटेल, द्वितीय स्थान पर अभय सिंह तथा तृतीय स्थान पर यश पटेल रहे। इन सभी बच्चों को विद्यालय परिवार द्वारा उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय द्वारा अभिभावकों और बच्चों के साथ शासन की मंशानुसार “स्कूल चलो अभियान” के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाते हुए नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई।

अंत में अटल आवासीय विद्यालय एवं जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले रासिका और रोशन पटेल को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें

ख़बरें और भी हैं...

लाइव टीवी

ताज़ा ख़बरें

नारी वंदन बिल पर राजनीति तेज: Smriti Irani का विपक्ष पर हमला, Akhilesh Yadav को दी चुनौती

चर्चा मे

सीबीएसई 10वीं में सेंट अल हनीफ व एस.ए.एच. एजुकेशनल सेंटर का दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

चर्चा मे

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयंती पर भव्य समारोह, 51 विभूतियां सम्मानित

चर्चा मे

मनरेगा भुगतान में लंबित करोड़ों रुपये को लेकर प्रधानों में तीव्र आक्रोश, तत्काल भुगतान की सशक्त मांग

चर्चा मे

विधानसभा पिंडरा के ग्राम सभा दीनापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चर्चा मे

बड़ागांव गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा का परिणाम 100% रहा।

चर्चा मे