वाराणसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने नारी वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस बिल को सर्वसम्मति से पारित कराना चाहिए, अन्यथा देश की महिलाएं न्याय करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई धमकी नहीं, बल्कि महिलाओं की ओर से विनम्र आग्रह है।
सदन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav द्वारा दिए गए “सास-बहू” वाले बयान पर पलटवार करते हुए ईरानी ने कहा कि अगर अखिलेश यादव में दम है तो वे अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर कहीं और से चुनाव जीतकर दिखाएं। उन्होंने कहा, “हमने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके गढ़ में हराया है, अखिलेश यादव गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं।”
महिला आरक्षण बिल पर सपा प्रमुख के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है और यह बात अखिलेश यादव को समझनी चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से महिलाओं के सम्मान में एकजुट होकर न्याय करने की अपील की और कहा कि जो भी इस सम्मान में बाधा डालेगा, उसे देश माफ नहीं करेगा।
इससे पहले Smriti Irani शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं और Kashi Vishwanath Temple में बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर एसडीएम शंभू शरण और स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री Ravindra Jaiswal भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। दर्शन के बाद उन्होंने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना करते हुए कुछ समय मंदिर परिसर में बिताया।