दो बाइक पर सवार लोगों ने मारा पीटा मोबाइल और पैसा जेब से गायब

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक सवार लोगों द्वारा मारा-पीटा इस दौरान जेब में रखा चार हजार रुपए व मोबाइल कहीं गिर गया।
ज्ञात हो कि महेश गिरी पुत्र दशरथ गिरी ग्राम गंजारी बसांव चोलापुर निवासी
27 मई 2025 की रात करीब 11.30 बजे फूलपुर के बिन्दा सुरही से बारात लेकर वापस लेकर आ रहा था तभी गंगापुर,मंगारी पेट्रोल पम्प के पास दो बाइक पर सवार शंकर चौहान, संतीष चौहान व अज्ञात लोगो ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी इस दौरान जेब में रखा चार हजार रुपया व मोबाइल कहीं गिर गया। मारपीट से सर में छोटे आई हैं। इस संदर्भ में फूलपुर पुलिस महेश गिरी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Share the News