पिंडरा।क्षेत्र के मीराशाह (पिण्डरा) में चाइल्ड राइट एंड यू (क्राई) के आर्थिक सहयोग से जानमित्र न्यास द्वारा संचालित निःशुल्क स्वास्थ्य व पोषण परामर्श केंद्र पर किशोरी स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता सप्ताह आशा एनम व आंगनवाड़ी सहित किशोरियों के साथ मनाया गया। जिसमें प्रोजेक्टर व लैपटॉप द्वारा माहवारी स्वच्छता पर फ़िल्म दिखाकर और उस फिल्म पर चर्चा कर आपस मे जबाब सवाल किया गया वही जनमित्र न्यास से काउंसलर गीता मौर्या एएनएम सुमन यादव ऑगनवाडी कार्यकर्ती मीना कुमारी ,विजयलक्ष्मी द्वारा किशोरियों को मासिक धर्म मे गंदे कपड़ो का प्रयोग करने से हमे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और हमे हमेशा सेनेटरी पैड का प्रयोग करना चाहिए जो हमे विभिन्न संक्रमण से बचाता है इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष कुमार, मुख्य सेविका शीला यादव द्वारा बच्चियों को संतुलित आहार खाने व सुबह चना व गुड़ का प्रयोग करने का सलाह दिया गया कार्यकर्म में जानमित्र न्यास से संजय राजभर,विनोद कुमार सहित 13 किशोरी व गर्भवती धात्री महिलाओं ने भाग लिया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ