पिंडरा ।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को सिंधोरा इकाई में आम सभा का आयोजन किया गया ।जिसमे बीडीओ छोटेलाल तिवारी, ब्लाक के मिशन मैनेजर अंकित सिंह और शैलेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता पवन सिंह सिंधोरा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सुरजीत मौर्य, पूर्व प्रधान गुलाम मोहम्मद ने दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुवात की।
आम सभा में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसमे अध्यक्ष प्रतिभा, सचिव पार्वती, कोषाध्यक्ष ममता चुनी गई।
कार्यक्रम में सीएलएफ मैनेजर अनुराधा, श्वेता, बिंदु, चंदा, प्रतिभा, ममता, पार्वती, प्रिया, लीलावती, अर्चना, सुधा, सोनी, विजयलक्ष्मी , प्रगति मोदनवाल और पिंडरा ब्लाक के तीन अन्य सीएलएफ के मैनेजर, कैडेर दीदी उपस्थित रही।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ