3 जून को तहसील परिसर में होगी महापंचायत
पिंडरा।पिंडरा तहसील के अधिवक्ता अब आर पार की लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए 3 जून को महापंचायत बुलाई है। जिसमे प्रदेश के पदाधिकारी व अधिवक्ता को बुलाया जाएगा।
मंगलवार को बार एसोसिएशन पिंडरा की एक आवश्यक बैठक लाइब्रेरी भवन में बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिंडरा तहसील के एसडीएम व एसडीएम न्यायिक के स्थानांतरण की मांग को डीएम द्वारा अनसुना करने पर आक्रोश जताया और कहाकि अब वकील स्थानांतरण होने तक आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए जिले के सभी बार को पिंडरा के वकीलों के संघर्ष में शामिल होने का आह्वान के साथ पीएमओ और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने और 3 जून को तहसील परिसर में महापंचायत करने का निर्णय लिया। जिसमे प्रदेश भर के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी के अलावा बार काउंसिल के सदस्य शामिल होंगे
बैठक के दौरान महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह, जवाहर वर्मा, अश्वनी मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अश्वनी सिंह, अंकित मिश्रा, कमला प्रसाद मिश्रा, मनोज मिश्रा, श्याम शंकर सिंह, उदयनाथ भारती, चंद्रभान सिंह, शंभू नाथ मिश्रा, तेजबहादुर, श्याम सुंदर, संजय दुबे व दीपक सैनी समेत अनेक अधिवक्ता रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ