पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव गांव में सोमवार को सायंकाल में मनबढ़ युवकों द्वारा मोहन मिश्र 30 वर्ष को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने गम्भीर अवस्था को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस को दिए तहरीर में मोहन मिश्रा उर्फ मोनू ने आरोप लगाया कि वह घर से रेलवे फाटक की तरफ जा रहा था तभी गोलबंदी कर अचानक मेरे ऊपर गांव के ही कैलाश पांडेय, आशीष पांडेय, संदीप पांडेय व अभिषेक पांडेय ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडे व लात घूसों से पिटाई कर दी।जिसे गम्भीरावस्था में पुलिस ने पीएचसी पिंडरा भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त चारों के ऊपर धारा 115(2), 351( 3), 352 व 333 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ