वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजी सराय गांव के युवक ने तेज गति से बाइक चलाते हुए एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई लोगों के बीच बचाव के बाद इलाज का पैसा देने के लिए कहा था लेकिन अब पैसे के नाम पर गाली गलौज देते हुए मारपीट की धमकी दी जा रही है ।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजी सराय निवासी समरजीत उर्फ पप्पू पुत्र वसन्ता राजभर ने गांव के ही एक युवक पर यह आरोप लगाया कि विगत 28 मार्च 2025 को समय करीब 5 से 6 बजे के बीच मेरी पत्नी मंजू देवी काजी सराय बाजार से सब्जी लेकर आ रही थी उसी समय अर्पित पुत्र अज्ञात निवासी डीएलडब्ल्यू जो हमारे गांव मे अपने ननिहाल सरायकाजी में अपने नाना अभयनाथ उर्फ पाँचू पुत्र जयश्री के यहां रहता है। ने अपनी मोटर साइकिल UP 65 EL 3992 को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुई पीछे से आकर टक्कर मार दी जिससे मेरी पत्नी गम्भीर रुप से घायल हो गयी वहां मौजूद लोगो की मदद से मैं उसे एक निजी हस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। दुर्घटना करने वाले ने मेरी पत्नी का इलाज करने के लिए कहा था । लेकिन अब इलाज कराने की बात कहने पर अर्पित व उसके नाना अभयनाथ और नानी कलावती देवी गाली देते हुऐ हमे धमकी दे रहे है कि कोई इलाज का पैसा नही देंगे जो करना है कर लो अपनी पत्नी के इलाज के बाद मैं अब घर आया हूँ। वही समरजीत ने बड़ागांव थाने में तहरीर देकर उपरोक्त लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ