पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी मुकेश विश्वकर्मा को जमीनी बिवाद को लेकर पटीदारों ने जमकर कर दी पिटाई।
जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व० मोती लाल निवासी गंगापुर, फूलपुर 18 मई की शाम लगभग 3 बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के गोलू विश्वकर्मा पुत्र स्व० चिरंजू व जया विश्वकर्मा पुत्री जोगिन्दर विश्वकर्मा व रीना देवी पत्नी जोगिन्दर विश्वकर्मा व कुसुम देवी पत्नी रविन्दर विश्वकर्मा सभी लोगों ने मिलकर मुकेश को भद्दी भद्दी गाली देते हुए पटक -पटक कर लात, घुसा, मुक्का व लाठी से मारे पिट, जिससे सिर, पैर, सीना पर चोटे आई, शोरगुल सुनकर आस पास के लोगो के आते देख उपरोक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये ।
मुकेश के तहरीर पर फूलपुर पुलिस उपरोक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ