पिंडरा।विकास खंड पिंडरा के नहियां ग्राम निवासी जयप्रकाश पान्डेय के पुत्र साहिल पान्डेय का चयन बिहार के पाटलिपुत्र स्टेडियम में होने वाले स्पर्धा में साहिल पान्डेय लंबी कूद व ट्रिपल जंप में भाग लेंगे। साहिल पान्डेय प्रतिदिन लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। इसके पूर्व साहिल पान्डेय स्टेट व नेशनल स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुके हैं।
खेलों इंडिया यूथ गेम में लम्बी कूद व ट्रिपल जंप गेम्स में पटना के एथलेटिक्स ग्राउंड पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 12 से 14 मई तक खेल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। सबसे मजे की बात यह है कि इनके कोच इनके पिता जयप्रकाश पान्डेय और सीआरपीएफ के रिटायर्ड डिप्टी एसपी सतीश सिंह भी इनके कोच है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ