पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के नेनुहापुर में दुर्घटना के दौरान मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने तथा इलाज के दौरान मृत हो जाने के मुकदमें के वांछित नाबालिक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम नेनूहापुर में मन्दीप सोनकर पुत्र राजा सोनकर की मोटर साईकिल के धक्के से एक वृद्ध के गिर जाने के कारण ग्राम प्रधान राय साहब , नन्दलाल, रोहित, अरविन्द, विवेक द्वारा मौके पर पहुँच कर मोटर साइकिल चालक को बुरी तरह मार पीट कर घायल कर देने और इलाज के नाम पर ढाई हजार रोये ले ले लिया था। घटना 2 फरवरी की थी। इलाज के दौरान 15 फरवरी को मौत हो गई थी। जिसमे ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो बार चक्का जाम भी किया था। फ़ुलपुर पुलिस ने 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। जिसमे अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शुक्रवार को चौथे नाबालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसके खिलाफ 105/191(2)/190 बीएनएस से संबंधित मुकदमा दर्ज था। वांछित नाबालिक को मुखबिर की सूचना पर बरही कला बूथ के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ