बड़ागांव।थानाक्षेत्र के हरहुआं वाजिदपुर चौराहे पर बुधवार को दोपहर में तेज रफ्तार एक ट्रक ने स्कुटी में जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसपे सवार एक युवक और एक महिला घायल हो गये घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद आंशिक रूप से घायल स्कुटी चालक ने ट्रक और चालक के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार चौबेपुर थानाक्षेत्र के नई कोट मुस्तफाबाद निवासी मनीष कुमार घटना के दिन दोपहर में मिर्जापुर जनपद के कछवां थाना अंतर्गत खैरा गांव निवासिनी अपने रिश्तेदार शांति देवी को लेकर घर लौट रहा था तभी घटना स्थल के पास यह घटना घटित हो गयी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ