वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित सेंट मैरी’एस कॉन्वेंट स्कूल में क्लास की छात्र इनाया फातिमा ने अपने क्लास में अबेकस विषय में पहला स्थान पाकर इतिहास रच दिया है वहीं दूसरा स्थान अहाना ने प्राप्त किया है तो तीसरे नंबर पर अद्विक रहे। इन बच्चों ने अबेकस में परचम लहराकर यह साबित कर दिया है की कोई भी विषय अगर मन से पढ़ा जाए तो वह कठिन नहीं रह जाता बल्कि आसान हो जाता है। बच्चों ने आज के जमाने के उन माता-पिता को आईना दिखाने का काम किया है जो आज भी इस बदलते परिवेश में जहां शिक्षा को काफी महत्व दिया जा रहा है और हमारा उत्तर प्रदेश 100% साक्षरता की तरफ बढ़ रहा है लेकिन वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। इन बच्च्चों ने यह भी आईना दिखाने का काम किया है कि किसी भी जाति किसी भी धर्म किसी भी तबके के बच्चे को अगर पढ़ाया जाए तो वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। अगर बच्चों को नियमित तौर पर शिक्षा दी जाती है तो उनका भविष्य उज्जवल रहेगा इनायत फातिमा ने भी ऐसा करके दिखाया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ