पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर महिला और उसकी पुत्री की पिटाई कर दी इस संदर्भ में महिला ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही निवासी सुनीता देवी पत्नी जियालाल अपने बच्चों व सास ससुर के साथ घर पर रहती है। पति मुम्बई रहता है 3 अप्रैल की शाम 6.00 बजे के लगभग सुनीता देवी का पट्टीदार विजय कुमार पुत्र स्व० तेजू ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली दे रहा था सुनीता ने जब गाली देने से मना किया तो इसी बात को लेकर विजय की औरत सरोजा व आँचल पुत्री विजय व रितिक ने लाठी डंडा लेकर सुनीता को मारे पीटे जिससे हाथ व शरीर में चोटे आई। बीच बचाव करने जब सुनीता की पुत्री पूजा पहुची तो पूजा को मारे पीटे जिससे पूजा को भी चोटे आई है। सुनीता के तहरीर पर फूलपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ