पिंडरा।पुरानी दुश्मनी व जमीनी विवाद को लेकर पूरे परिवार की कर दी पिटाई फूलपुर पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कर रही है जांच पड़ताल।
जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी शारदा प्रसाद सोनकर पुत्र स्व० भगवन्ता सोनकर ने तहरीर देकर बताया कि 14 मार्च समय लगभग 3 बजे दिन में पुरानी दुश्मनी व जमीनी सम्बन्धी विवाद को लेकर बाल किशुन, विनोद पुत्रगण नन्दू सोनकर, मंगला प्रसाद सोनू पुत्रगण मिठाई सोनकर निवासी उपरोक्त द्वारा शारदा प्रसाद सोनकर के परिवार को भद्दी भद्दी गाली देते हुये लाठा डण्डा लेकर दरवाजे पर चढ़कर राजेश पुत्र शारदा प्रसाद, सूरज सोनकर पुत्र शारदा प्रसाद अनुज कुमार पुत्र कन्हैया लाल व कन्हैया सोनकर पुत्र शारदा प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिये। वहीं विनोद सोनकर चाकू लेकर जान से मारने के लिए दौड़ा लिया हम लोग किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई । शारदा के तहरीर पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ फूलपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ