लिखा-पत्नी को गहने बनवाता, फिर भी मां-बाप से अलग रहने के लिए कहती~~~~
लखनऊ में रिटायर दरोगा के बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह पत्नी और ससुराल से परेशान था। गुरुवार को युवक ने घर में जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मंगल सिंह (32) दुबग्गा के बसंतकुंज में परिवार के साथ रहते थे। मंगल के पिता वीरेंद्र नाथ सिंह यूपी पुलिस से दरोगा की पोस्ट से रिटायर हुए हैं। मंगल की अलीगंज में ऑटो पार्ट्स की दुकान है।
3 साल पहले उसकी शादी रस्तोगी नगर में रहने वाली अनुराधा सिंह (चंचल) से हुई थी। चंचल 25 दिन से अपने मायके में है। दोनों में कई महीने से विवाद चल रहा था।
2 साल के जुड़वा बेटे
मंगल के बड़े भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया- गुरुवार को माता-पिता रिश्तेदारी में चले गए। मंगल घर पर अकेला था। इसी दौरान मंगल ने जहर खा लिया। शाम 5 बजे जब माता-पिता घर पहुंचे तो वह बेसुध पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मंगल की मौत हो गई।
“मंगल के दो साल के जुड़वा बेटे गोविंद और गोपाल हैं। पत्नी दोनों को साथ लेकर मायके गई थी। वह फोन पर बेटों से मंगल की बात तक नहीं कराती थी। मौत के पहले भाई ने सुसाइड नोट लिखा था। यह नोट मोबाइल के नीचे बेड पर रखा था। इसमें उसने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित